फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught a robber standing in the guise of crime

वारदात की फिराक में खड़ा एक लुटेरा पकड़ा

Wed, 19 Jan 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Caught a robber standing in the guise of crime
करहल। किशनी रोड पर मंगलवार की रात किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि नवीन गल्ला मंडी के पास अपाचे सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं। इस सूचना पर पुलिसकर्मी बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान एक बदमाश बचकर निकल गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में अपना नाम रतन सिंह निवासी गिहार कालोनी करहल बताया। भागे हुए साथी का नाम अभिषेक निवासी गिहार कालोनी बताया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed