{"_id":"2f993ec1937802307670cbbdc2d51094","slug":"catwalk-in-jalwa-festival-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवा महोत्सव 2015 में फैशन का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवा महोत्सव 2015 में फैशन का जलवा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं हूं सुपरमैन, सलमान का फैन। दिल में बजी घंटी यार...टन...टन जैसे गीतों पर डांस का धमाल तो मंच पर कैटवाक करतीं बला की खूबसूरत प्रतिभागी। मौका था डा. एमपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल में शनिवार को आयोजित आरएस ग्रुप जलवा महोत्सव 2015 का। दूसरे चरण में गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुरीली आवाज से सभी को मुरीद बना लिया। अंतिम चरण में फैशन शो हुआ। मंच पर जैसे ही प्रतिभागियों ने कैटवाक शुरू की हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। सबसे आकर्षण का केंद्र टीवी कलाकार किश्वर मर्चेंट रहीं। उन्होंने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। इससे पहले सपा नेता मिश्रीलाल राजपूत, रेनू नंदा, पीयूष अग्रवाल, आशू मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। प्रत्यूष भदौरिया, दीपक शर्मा, सिकंदर राजपूत, अलका सिंह, दीपक जैन, कबीर, पंकज गुर्जर, प्रियंका वशिष्ठ निर्णायक रहे। कार्यक्रम में संचालक विशाल, सहआयोजक सचिन शुभ शर्मा, मनीष राय, विनय दीक्षित, कपिल आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन