फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cattle are dying in agony at the Nauni cowshed. A cow died on Wednesday and was cremated overnight.

Agra News: ‘नौनी गोशाला में तड़प-तड़प कर मर रहे गोवंश’, बुधवार को भी एक गाोवंश ने तोड़ा दम, रात में करा दिया दाह संस्कार

Fri, 24 Apr 2026 01:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cattle are dying in agony at the Nauni cowshed. A cow died on Wednesday and was cremated overnight.
जगनेर। गांव नौनी में स्थित कवि पातिराम अस्थाई गोशाला में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। आए दिन किसी न किसी गोवंश की मौत हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदेश सरकार लाखों का बजट गोशालाओं को दे रही है। गोवंशों की देखभाल के लिए कर्मचारी भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद पर्याप्त दाना-पानी गोवंशों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को एक गोवंश की गोशाला मे मौत हो गई। रात को गोशाला से बाहर जेसीबी की मदद से उसका दाह संस्कार किया गया। चार दिन पूर्व भी एक गोवंश की मौत हो गई थी। बता दे 23 मार्च से लेकर 22 अप्रेल तक अब तक 14 गोवंशों की कमजोर और बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पशु चिकित्सक डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया बुधवार को जिस गोवंश मौत हुई। वह चार दिनों से बीमार था। उपचार भी किया गया था। अब गोशाला मे 107 गोवंश हैं। गांव के ग्रामीण जयपाल, रघुनाथ ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के लिए उचित व्यवस्था नही है। गोविंद शर्मा ने बताया कि देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। बंटू ने बताया कि सरकार की योजनाओं कोअधिकारी-कर्मचारी पलीता लगाने में जुटे हैं। पोप सिंह का कहना है कि गोशाला में गोवंश की देखरेख की योजना पूरी तरह फ्लॉप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed