फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cath Lab became a support, 850 patients underwent heart surgeryCath Lab became a support, 850 patients underwent heart surgery

Agra News: कैथ लैब बनी सहारा, 850 मरीजों के हृदय की हुई सर्जरी

Fri, 28 Nov 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cath Lab became a support, 850 patients underwent heart surgeryCath Lab became a support, 850 patients underwent heart surgery
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब जरूरतमंद हृदय रोगियों के लिए बड़ा सहारा बनी है। यहां बीते 10 महीने में 850 मरीजों की हृदय की सर्जरी हो चुकी है। निजी अस्पतालों के मुकाबले आधे से भी कम कीमत में सर्जरी हो रही है। आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब तक 850 से अधिक मरीजों की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर समेत हृदय की अन्य सर्जरी हुई हैं। निजी अस्पतालों के मुकाबले यहां खर्चा आधे से भी कम है। इसी के कारण आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों से मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि कैथ लैब में आधुनिक मशीनें लगी हैं। आईसीयू समेत सभी तरह की जांच की सुविधा भी है। हृदय रोग के मरीज एसएन की सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में संचालित विभाग में दिखाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन में मिला लाभ
- लाभार्थी मरीज विनोद परमार ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल में खर्चा अधिक होने के कारण इलाज संभव नहीं था। ऐसे में एसएन में निशुल्क इलाज मिल रहा है। ऐसे ही हृदय रोगी हनीफ ने बताया कि कैथ लैब में ही स्टेंट डलवाया है। निजी अस्पताल लायक पैसे नहीं थे, यहां निशुल्क सर्जरी से जान बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed