फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   casteism politics criticized by acharya promod krishmam

जातिवाद व नफरत की राजनीति से बाहर नहीं निकले तो नहीं बचेगा एक भी देशभक्त हिंदुस्तानी

Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
casteism politics criticized by acharya promod krishmam
कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर कांग्रेस की जनसभा में आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रत्याशी कुलदीप पांडे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कल्की पीठ के पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज देश में जातिवाद और नफरत की राजनीति का दौर चल रहा है। जो देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। एक समय आएगा जब देश में हिंदू मुसलमान तो बचेगा, लेकिन देशभक्त हिंदुस्तानी नहीं बचेगा।
विज्ञापन

वे बाहर पत्थर मैदान पर कासगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पांडेय के समर्थन में जनसभा में बोल रहे थे। आचार्य ने कहा कि अंग्रेजों की दास्तां से देश को आजाद कराने के लिए सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि यह देश बंगालियों का होना चाहिए। भगत सिंह मात्र 23 साल की आयु में देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, लेकिन उन्होंने भी कभी नहीं चाहा कि यह देश केवल सिखों का होना चाहिए। इसी तरह चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खान सहित तमाम देश भक्तों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की कुरबानी दी, लेकिन कभी नहीं चाहा कि यह देश उनके पंथ या मजहब का हो। इन सभी के दिलों में हिंदुस्तान बसता था। ये सभी चाहते थे कि यह देश प्रत्येक हिंदुस्तानी का हो, लेकिन आज सोच बदल गई है। उन्होंने सपा, बसपा का नाम लिए बिना जाति वादी राजनीति करने का आरोप लगाया तो भाजपा पर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, भगवान वराह, अमीर खुसरो की जन्म स्थली है। हम महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी की संतानें हैं। हमें खतरा है तो जाति और धर्म के आधार पर होने वाली राजनीति से।
विज्ञापन

कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
कासगंज। कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जब कल्की पीठ के दर्शन करने के लिए आए थे तो उन्होंने उनको कासगंज में एक बार बुलाने के लिए निमंत्रण देने आने को बोला था, आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन में यहां आया हूूं। मेरे आगमन से उनकी आत्मा प्रसन्न हो रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोली फैलाकर मांगे वोट
कासगंज। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जनसभा में पहुंची भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि आचार्य के आगमन पर दक्षिणा देने की हमारी संस्कृति है। मैं आपसे कोई धन दौलत नहीं मांग रहा। केवल आपका एक वोट मांग रहा हूं। यदि आपके दिल में मेरे प्रति कोई मान सम्मान है तो अपना एक वोट मेरी झोली में डाल दें।
इन्होंने भी किया जनसभा को संबोधित
कासगंज। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अदनान मियां, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय, श्याम विहारी वैध, सुरेश पटियात, विशाल पांडेय, आशीष पांडेय, सत्येंद्र पाल सिंह बैस आदि कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया।
2022 में प्रदेश व 2024 में केंद्र से हो जाएगा भाजपा का सफाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की नफरत फैलाने की राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है। अब ऐसी राजनीति के दिन लदने वाले हैं। 2022 के चुनाव में प्रदेश से एवं 2024 के चुनाव में केंद्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा। वे जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

आचार्य कृष्णम ने कहा कि आज संत रविदास की जयंती है। उन्होंने संसार को आत्मज्ञान, एकता, भाईचारा का संदेश दिया। वहीं, भाजपा के राज में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा न तो किसानों की हो सकी न सेना की हो सकी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ रही है। प्रियंका गांधी पूरी मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed