{"_id":"584463064f1c1bd303a864f4","slug":"cashless-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्यादान का शगुन चेक से, शादी हुई कैशलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्यादान का शगुन चेक से, शादी हुई कैशलेस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी की बेटी और चिकित्सक के पुत्र की शादी में सभी रस्मों के साथ सभी भुगतान चेक से किए गए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के संकट में शहर में दर्जनों शादियां टाल दी गईं, लेकिन शनिवार को रेलवे कर्मचारी की बेटी की शादी लोगों के सामने मिसाल बन गई। यह जिले में पहली ऐसी शादी रही, जिसमें शगुन में चेक दिए गए। नगदी की जगह पूरी शादी कैशलेस हुई। बैंडबाजा, बरात हो या कैटरिंग या फिर कन्यादान का शगुन, सभी भुगतान चेक से हुए।
मुरली विहार निवासी रेलवे कर्मचारी गोपाल सिंह फौजदार की बेटी महिमा की शादी शनिवार को अवधपुरी के एसडी रिसोर्ट से हुई। यह पूरी शादी कैशलेस हुई। आठ नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद अन्य परिवारों की तरह उनके सामने भी शादी की व्यवस्थाएं करने में मुश्किल खड़ी हो गई, लेकिन वर विवेक के पिता डा. रामवीर सिंह के साथ उन्होंने चर्चा कर कैशलेस पर सहमति बनाई। सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डा. रामवीर सिंह ने भी शादी की सभी रस्मों में नगदी की जगह चेक दिए तो वहीं गोपाल सिंह फौजदार ने भी कन्यादान तक का शगुन चेक से किया। बरात के स्वागत के दौरान नाई को शगुन का चेक दिया गया तो उसने मना कर दिया, लेकिन नोटबंदी के बाद बदले हालातों में बुजुर्गों के समझाने पर वह भी प्रधानमंत्री की मुहिम से जुड़ गया। शादी में हर कोई कैशलेस व्यवस्थाएं करने और चेक से पेमेंट की चर्चाएं करता दिखा।
शादी में नगद की जगह हमने चेक और ई-ट्रांजेक्शन ही किए। ज्यादातर रिश्तेदारों ने गिफ्ट और शगुन चेक के जरिए दिए हैं। लोगों ने भी हमें कैशलेस शादी करने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
गोपाल सिंह फौजदार, वधू के पिता
प्रधानमंत्री के निर्णय के बाद ही हमने बच्चों की शादी कैशलेस करने का निर्णय ले लिया था। कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन इरादा मजबूत हो तो रास्ता भी बना और दिक्कतें भी दूर हुईं। लोग भी समझने, मानने लगे।
डा. रामवीर सिंह, वर के पिता