फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash requirement could not be met from ATM

बैंकों की छुट्टी में एटीएम भी न पूरी कर सकी कैश की जरूरत

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cash requirement could not be met from ATM
मैनपुरी। होली पर बैंकों की छुट्टी में कैश की जरूरत एटीएम से पूरी नहीं हो सकी। लंबी छुट्टी के चलते लोग एटीएम पर चक्कर लगाते रहे पर उन्हें कैश नहीं मिल सका। कहीं नो कैश का बोर्ड देखकर उन्हें मायूसी हुई तो कहीं शटर गिरा देख लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्टेशन रोड पर मुख्य शाखाओं के एटीएम भी दगा दे गए।
विज्ञापन

17 से 20 मार्च तक होली के त्योहार पर बैंकों का अवकाश था। चार दिन के लंबे अवकाश के चलते एटीएम ही कैश के लिए लोगों का एकमात्र सहारा थे। बैंक प्रशासन की लापरवाही के चलते एटीएम में भी लोगों को कैश नहीं मिल सका। ये पहली बार नहीं है जब बैंक के अवकाश के दौरान लोगों को परेशानी हुई है, हर बार उन्हें इसी तरह परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

---
दो दिन से नहीं आया कैश
स्टेशन रोड पर आईसीआईसीआई बैंक शाखा के बाहर ही एटीएम लगा हुआ है। रविवार को एटीएम तो खुला था, लेकिन गेट पर नो कैश का बोर्ड लटका था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि दो दिन से कैश लोड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से लटका है ताला
भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं और एटीएम जिले के हर क्षेत्र में हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम लगातार चार दिन से बंद है। मुख्य शाखा का यह हाल है तो अन्य का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
अवकाश में नहीं खुलता
स्टेशन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एटीएम लगा है। दैनिक या अन्य कोई अवकाश हो यहां ताला लटका नजर आता है। ऐसे में यहां रुपये निकालने के लिए आने वाले लोग बैंक प्रशासन को कोसते नजर आते हैं।

---
-एटीएम में रुपये मिलना किसी जंग से कम नहीं है। कभी खराब होने के कारण रुपये नहीं मिलते हैं तो कभी बंद ही रहते हैं। -नरेंद्र गुप्ता, लेनगंज।
-बैंक एटीएम के संचालन पर ध्यान नहीं देती हैं, इससे ग्राहकों को परेशानी होती है। एटीएम खराब होने से बैंकों में कामकाज बढ़ा है।
-राहुल गुप्ता, करहल रोड।
-लंबी छुट्टी के दौरान एटीएम में प्रतिदिन कैश डाला जाना चाहिए। एक बार कैश लोड होता है जो 12 घंटे में खत्म हो जाता है।
-विजयपाल, कचहरी रोड।
-हर दिन अधिकारी एटीएम की खराबी व अन्य समस्याओं को देखते हैं, लेकिन उन्हें सही कराने का प्रयास नहीं किया जाता है।
-विशाल सैनी, आगरा रोड।
---
-अवकाश के दौरान एटीएम खुले रहें और उनमें कैश मिलता रहे ये जरूरी है। आगामी बैठक में बैंकों के शाखा प्रबंधकों को इस बारे में निर्देशित किया जाएगा। साथ ही बैंक के उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा जाएगा। -अनिल प्रकाश तिवारी, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed