फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash goods stolen by breaking the locks of the house

मकान के ताले तोड़ कर नकदी सामान चोरी

Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cash goods stolen by breaking the locks of the house
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब पांच हजार की नकदी, दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी संजय सिंह शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे। रात मं किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोर घर के एक कमरे में रखे दो मोबाइल, 4600 रुपये नकदी व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जागने पर संजय को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संजय से चोरी गए नकदी आदि सामान के बारे में जानकारी ली। गृहस्वामी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed