फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and licensed revolver stolen from car by dodging the driver of former block chief Mathura

Mathura: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के चालक को चकमा देकर कार से उड़ाई नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Sep 2022 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 08:31 PM IST
सार

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Cash and licensed revolver stolen from car by dodging the driver of former block chief Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बीएसए कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास खड़ी चौमुहां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख की कार में रखा थैला पार कर दिया गया। थैले में डेढ़ लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर रखी थी। बाइक सवार युवकों ने पहले चालक को कार से मोबिल ऑयल गिरने की बात कहकर झांसे में लिया, जैसे की चालक कार से उतरकर मोबिल ऑयल को देखने के लिए उतरा, तभी बाइक सवारों ने थैले पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी चौमुहां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पातीराम सिसौंदिया सोमवार की शाम कार से बीएसए कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा आए थे। बताया गया है कि कार को खड़ी कर वे अंदर चले गए। कार में रिश्ते का साला हरिओम निवासी सतवास और भरतपुर निवासी चालक सीट पर बैठा हुआ था। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और चालक को बताया कि बोनट से मोबिल ऑयल गिर रहा है। इसे देखने के लिए चालक कार से उतरकर बोनट की तरफ गया। इसी बीच युवकों ने कार में रखा थैला पार कर दिया। 
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख बैंक से आए और चालक से पूछा तो उसने बताया कि मोबिल ऑयल लीक कर रहा है, उसे चेक कर रहा हूं। कार के अंदर देखा तो थैला गायब था। चालक से पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि थैले में डेढ़ लाख रुपये, लाइसेंसी रिवॉल्वर और दो रोकड़ बही रखी थीं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विजय कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed