{"_id":"61084b538ebc3e83ea238e2a","slug":"cash-and-jwelry-in-bah-agra-news-agr5022386192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह में जेवर, नकदी समेत 16 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाह में जेवर, नकदी समेत 16 लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। कस्बे के हनुमान नगर मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी ब्रह्मानंद शर्मा के घर रविवार की रात चोरी हो गई। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर भीतर से कुंडी बंद कर 5.50 लाख रुपये और करीब 10.50 लाख रुपये के जेवर ले गए। बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों को सुबह घटना की जानकारी हो सकी।
ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे शिवराम, पत्नी और पुत्रवधू रामवती, वंदना के साथ बरामदे में सोए थे। घर के पिछवाडे़ की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुसे चोरों ने अंदर से कुंडी बंद कर ली थी।
अलमारी तोड़कर प्लॉट खरीदने के लिए रखा साढ़े पांच लाख रुपये, सोने की 6 चूड़ी, झुमकी, कुंडल, टॉप्स,10 अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जंजीर समेत करीब 20 तोले सोने के गहने, चांदी की करधनी, पायल आदि लगभह 10.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कूलर की आवाज के कारण नकब और अलमारी तोड़ने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। सोमवार की सुबह घटना की सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि चोरी की घटना अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर ली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।