फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelery looted from jeweler in Agra incident happened while going home from shop

UP: आगरा में सराफ से नकदी और आभूषण लूटे, दुकान से घर जाते समय हुई वारदात

Tue, 11 Jun 2024 07:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 07:14 AM IST
सार

आगरा में देर रात सराफ जब दुकान से घर जा रहा था, उसी समय बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने  लात मारकर बाइक गिराई। इसके बाद सोने के आभूषण और नकदी लेकर भाग निकले। 
 

विज्ञापन
Cash and jewelery looted from jeweler in Agra incident happened while going home from shop
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड स्थित भरापुर गांव की पुलिया पर सोमवार रात को बदमाशों ने सराफ से सोने के आभूषण और नकदी लूट लिए। सराफ पिता-पुत्र बाइक से घर लौटे रह थे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर वारदात की।
विज्ञापन


मल्लापुरा निवासी निवेदन सिंह की फतेहाबाद कस्बे में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। वहीं उनके पुत्र राधेश्याम की खाद-बीज की दुकान है। रोज की तरह सोमवार शाम दुकान बंद कर पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भरापुर गांव की पुलिया के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले रास्ता रोका फिर उनकी बाइक को ओवरटेक किया। इसके बाद लात मारकर पिता-पुत्र को बाइक सहित गिरा दिया।
विज्ञापन


सराफ के गिरते ही बदमाशाें ने थैला छीनने का प्रयास किया। सराफ ने थैला नहीं छोड़ा, तो बदमाशों ने उसकी छाती पर तमंचा रख दिया। थैला नहीं छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी। राधेश्याम ने पिता निवेदन सिंह से थैला छोड़ने के लिए कहा। पकड़ ढीली होते ही बदमाश थैला छीनकर खड़े हो गए। तभी दूसरी बाइक से आए बदमाश ने पिता-पुत्र की बाइक पर टांगा दूसरा थैला भी छीन लिया। इसमें सब्जी भरी थी। इस थैले को लुटेरे वहीं फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेदन सिंह ने बताया कि उसने दुकान बंद करने के बाद अवंतीबाई चौक पर एक जन सेवा केंद्र से खतौनी निकलवाई थी। फिर वहां से बाइक पर दोनों घर के लिए चले थे। उनके थैले में सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये नकद थे।


21 साल पहले भी हुई थी लूट
सराफ ने बताया कि जून 2003 में भी उसे बदमाशों ने गोली मारकर लूटा था। तब लुटेरे पकड़े गए थे। जिन्हें सजा भी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। दो बदमाश दूसरी बाइक पर पीछे से आए थे। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित से तहरीर नहीं मिली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed