फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases will be settled on the basis of settlement agreement

Kasganj: राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मार्च को, सुलह-समझौते के आधार पर होंगे वाद निस्तारित

Sat, 03 Feb 2024 09:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Feb 2024 09:30 AM IST
सार

 न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मार्च को सुलह-समझौते के आधार पर वाद निस्तारित होंगे।

 

विज्ञापन
Cases will be settled on the basis of settlement agreement
court new - फोटो : istock

विस्तार

कासगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय़द माउज़ बिन आसिम की अध्यक्षता में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज घनेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सचिव अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनके निस्तारण के लिए चर्चा की गई।नोडल अधिकारी ने कहा कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद जिनमें सुलह समझौता हो सकता हो उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया जाए। प्री-ट्रायल बैठकों में मामलों को चिन्हित कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभय प्रताप सिंह ने वादकारियों से अपील की कि वह अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराएं। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिद सुल्ताना, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपमा सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed