फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case

महिला दरोगा समेत दो पुलिस कर्मियाें पर केस दर्ज

Sun, 24 Jul 2022 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
case
महिला दरोगा समेत दो पुलिस कर्मियाें पर केस दर्ज
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई, एफआर लगाने के नाम पर वसूली का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। भाभी की ओर से दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म के केस नाम निकालने के एवज में रकम वसूलने के आरोप में महिला दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ टूंडला थाने में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई है। विभाग में निलंबन की भी चर्चा है। हालांकि पुष्टि कोई नहीं कर रहा। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनकी भाभी ने पति के विरुद्ध नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। यह जांच में झूठा निकला था। इसके बाद छह फरवरी को भाभी घर आईं और मारपीट की। सात फरवरी को पति, जेठ, देवर, ससुर व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट व देवर जेठ के विरुद्ध छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना टूंडला में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जांच तत्कालीन कस्बा इंचार्ज महिला दारोगा कर रही थी। आरोप है कि उन्होंने मुकदमा समाप्त करने के नाम पर 45 हजार रुपये भी ले लिए और आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

न्याय की गुहार लगाने पर पुन: विवेचना के आदेश हुए। इसकी जांच कस्बा इंचार्ज सिंह को सौंपी गई। उन्होंने भी मामले में एफआर लगाने के नाम पर 11 जुलाई को 70 हजार व 15 जुलाई को 30 हजार रुपए सहित एक लाख रुपये ले लिए। उन्होंने ने भी मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। एफआर न लगाने पर जब उन्होंने रकम मांगी तो 21 जुलाई को सुबह 10 बजे दारोगा ने उनके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी आशीष तिवारी से पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने सविता भाटी व कृपाल सिंह के विरुद्ध मुकदमे के आदेश कर दिए। वर्तमान में एसआई सविता भाटी थाना उत्तर व एसआई कृपाल सिंह थाना फरिहा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मुकदमे की जांच के लिए दरोगा कृपाल सिंह ने उसे व उसकी बहन को थाने बुलाया था। जहां उसने उनका व बहन के मोबाइल नंबर ले लिए थे। मोबाइल पर वह बहन को केस से बरी करने के साथ ही अश्लील मैसेज भेजने लगा। इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर अपने प्यार का इजहार करने लगा। पीड़ित ने व्हाट्सएप पर दरोगा द्वारा किए गए सभी मैसेज एसएसपी को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed