फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered in case of death of B.Ed student

बीएड छात्र की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

इसके बाद छात्र के पिता की तहरीर पर गंजडुंडवारा पुलिस ने अज्ञात कालेज कर्मी व सहपाठी छात्रों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अगले दिन सुबह नाश्ते खाने के लिए सहपाठी छात्र ललित उसे बुलाने कमरे में गया, लेकिन सचिन सो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पिता मथुरा प्रसाद ने गंजडुंडवारा पुलिस को अज्ञात कॉलेज कर्मियों व सहपाठी छात्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case registered in case of death of B.Ed student

विस्तार

गंजडुंडवारा। 12 दिन पूर्व गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गले में चोट बताया गया। इसके बाद छात्र के पिता की तहरीर पर गंजडुंडवारा पुलिस ने अज्ञात कालेज कर्मी व सहपाठी छात्रों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मौत का शिकार छात्र सचिन गंगवार (23) पुत्र मथुरा प्रसाद गंगवार निवासी बर्रामऊ बीसलपुर जनपद पीलीभीत हुआ। बताया गया कि छात्र पिछले दो वर्षों से कॉलेज के छात्रावास कमरा नंबर 12 में रह रहा था। सहपाठी छात्रों के मुताबिक छात्र ने एक सितंबर की रात्रि को रस्सी का गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। अन्य छात्रों को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने कमरे की किवाड़ व कुंडी तोड़ दी। सचिन को खुदकुशी से बचा लिया। इसके बाद सचिन सो गया। बताया गया कि वह डिप्रेशन में रह रहा था। अगले दिन सुबह नाश्ते खाने के लिए सहपाठी छात्र ललित उसे बुलाने कमरे में गया, लेकिन सचिन सो रहा था। उसने सहपाठी छात्र को बताया कि उसने नींद की गोलियां खा ली हैं। वह सोना चाहता है खाना नहीं खाएगा। कुछ देर बाद साथी छात्र सचिन के कमरे में गए तो वह अपने बिस्तर से नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गले में चोट आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पिता मथुरा प्रसाद ने गंजडुंडवारा पुलिस को अज्ञात कॉलेज कर्मियों व सहपाठी छात्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed