फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered for molesting a woman

Agra News: महिला से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज

Wed, 10 May 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case registered for molesting a woman
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग कर महिला के बयान दर्ज किए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 मई की सुबह महिला अपने खेत पर जा रही थी। रास्ते में उसे गांव का ही परूषराम और उसका भाई मिल गया। आरोपी के द्वारा महिला के संग छेड़छाड़ की गई। बचाव के लिए पीड़िता के शोर मचाने पर लोग एकत्र होने लगे। इस पर आरोपी उसे गालियां व जान ने मामले की धमकी देते हुए फरार हो गया। दूसरी तरफ घर पहुंचकर महिला ने इस घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। जहां पुलिस को घटना के बारे में बताया और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संंबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बयान दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed