{"_id":"60f466b08ebc3e735916538c","slug":"case-registered-against-13-people-for-beating-of-checking-team-mainpuri-news-agr500354178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग टीम की पिटाई मामले में 13 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग टीम की पिटाई मामले में 13 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव मांधाता में बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद नोडल अधिकारी की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विद्युत उपकेंद्र बरनाहल पर तैनात नोडल अधिकारी अरुण कुमार शनिवार को टीम के साथ गांव मान्धाता चेकिंग करने के लिए गए थे। उनके साथ टीम में कुलदीप, कपूरबाबू, मोहम्मद हुसैन, लाइनमैन अमित कुमार, रामाधार थे। चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि बिजली बिल बकाया होने के बावजूद कुछ लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। विरोध करने पर गांव के अराजक तत्वों ने टीम के साथ मारपीट की थी।
संविदाकर्मी लाइनमैन अमित कुमार, रामाधार को पकड़ लिया था। उक्त घटना के बाद थाने में तहरीर दी गई थी। नोडल अधिकारी की तहरीर पर अमरनाथ, दिनेश चंद्र, गौतम, सोनू, राकेश, शिव कुमार, विमल कुमार, सीटू, सोनू, दलेर सिंह, अजय कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।