फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case on four in the case of kidnapping of a teenager

Agra News: किशोरी के अगवा करने के मामले में चार पर केस

Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case on four in the case of kidnapping of a teenager
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के परिजन 14 अप्रैल को खेत पर गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। परिजन जब खेत से वापस आए तो किशोरी घर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि गांव के ही चंद्रभान, पुष्पेंद्र, धर्मवीर एवं हरिओम उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए हैं। किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता लेते हुए किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद लेकर किशोरी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस किशोरी को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed