Agra: मेले में पथराव और फायरिंग का मामला दर्ज, भाजपा पदाधिकारी का भतीजा भी फंसा
सीता नगर में नौवीं और दसवीं पर मेले के आयोजन के दौरान उपद्रव किया गया था। आरोपियों ने पथराव कर दिया। बाद में फायरिंग करते हुए भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में मेल में पथराव और फायरिंग के मामले में पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एक आरोपी भाजपा पदाधिकारी का भतीजा बताया गया है।
ये है मामला
सीता नगर निवासी रामकिशन राठौर ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने लिखाया कि सीता नगर में नवरात्र में नौवीं और दसवीं पर मेले का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को मेल के आयोजन के दौरान योगेश, मन्नू, अमित ठाकुर, रामू मोटा, गोविंदा व 10-12 अज्ञात लोग आ गए। उन्होंने मेले में उपद्रव किया।
ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: मीना मस्जिद हटवाने की याचिका पर फिर होगी सुनवाई, 14 अप्रैल की मिली तारीख
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। लाठी-डंडे लेकर आ गए। पथराव कर दिया। बाद में फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुकदमा किया गया दर्ज
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में बलवा, गालीगलौज, पथराव की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, एक आरोपी भाजपा के पदाधिकारी का भतीजा बताया गया है। हालांकि पुष्टि नहीं हो सकी है।