फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of death of Kasganj youth: Accused from non-community were pressurizing for religious conversion

कासगंज के युवक की मौत का मामला : धर्म परिवर्तन का दबाव बन रहे थे गैर समुदाय के आरोपी

Mon, 05 Aug 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case of death of Kasganj youth: Accused from non-community were pressurizing for religious conversion
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला पठानान में जावेद के यहां कई वर्ष से रह रहे कासगंज निवासी युवक हर्षित पर आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। मां की मृत्यु होने पर भी आरोपियों ने उसे घर नहीं जाने दिया था। रविवार को हर्षित का शव दिवरई स्थित तालाब के पास कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पिता ने आरोपी जावेद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

कासगंज के राजीव नगर निवासी। हर्षित गुप्ता (25) थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानान निवासी जावेद की दिवरई गेट स्थित खाद की दुकान में करीब 8 वर्ष से काम कर रहा था। जावेद के गांव दिवरई में बने एक कमरे में रह रहा था। 16 जुलाई से हर्षित से बात न होने पर रविवार को पिता आलोक ने कुरावली थाने में पुत्र को गायब करने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस दिवरई गांव स्थित कमरे पर पहुंची तो वहां हर्षित का सड़ा गला शव सफेद गमछे के फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

सोमवार को हर्षित के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पिता आलोक ने आरोप लगाया कि जावेद उसके पुत्र को घर पर नहीं आने देता था। 6 नवंबर 2023 को पत्नी की मौत के बाद पुत्र हर्षित को तेहरवीं आदि किसी कार्य में शामिल नहीं होने दिया था। पुत्र हर्षित ने बताया था कि जावेद और उसके परिवार के लोग उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। उसे किसी भी हिंदू कार्य में शामिल नहीं होने देते हैं। वह मजबूर है इसलिए घर नहीं आ सकता। अगर घर आया तो आरोपी उसके साथ कोई घटना अंजाम दे सकते हैं। आलोक ने जावेद, उजैन खान, जैन रजी के खिलाफ हर्षित की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed