फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of beating of an ambulance driver has come to light in Agra for not bringing patient to hospital

Agra : अस्पताल संचालक की गुंडई, मरीज न लाने पर एंबुलेंस चालक को बनाया बंधक; ओटी में दीं कंपा देने वाली यातनाएं

Mon, 09 Oct 2023 12:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 12:06 AM IST
सार

आगरा में अस्पताल संचालक की गुंडई का मामला सामने आया है। बताया गया कि मरीज न लाने पर एंबुलेंस चालक को बंधक बनाया। इसके बाद ओटी में कंपा देने वाली यातनाएं दीं। 

विज्ञापन
case of beating of an ambulance driver has come to light in Agra for not bringing patient to hospital
Agra News: एंबुलेंस चालक को ले जाते गुंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हॉस्पिटल में मरीज न लाने पर एंबुलेंस चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि संचालक चालक को कार से हॉस्पिटल ले गए। बंधक बनाकर पिटाई की। उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। उसकी पत्नी को बुलाकर भी अभद्रता की। मामले में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


नुनिहाई निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह एंबुलेंस चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने आरोप लगाया कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित श्री हरि हास्पिटल के संचालक मोहित अग्रवाल काफी समय से मरीजों को अपने हास्पिटल में लाने का दबाव बना रहे थे। मगर, वो ऐसा नहीं करता। मरीज के कहे अनुसार ही हास्पिटल में ले जाते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अक्तूबर को वो मनोज जैन के हास्पिटल के बाहर खड़ा था। तभी मोहित अग्रवाल, वंश अग्रवाल, कुनाल सहित 3-4 अज्ञात लोग आ गए। एंबुलेंस से उतारकर मरीज नहीं लाने को लेकर गालीगलौज करने लगे। जातिसूचक शब्द बोले। विरोध पर पिटाई की। अपनी इनोवा में डालकर हॉस्पिटल ले गए। 


यहां ऑपरेशन थिएटर में डंडे और चप्पलों से पीटा। हाथ बांधकर डाल दिया। फोन करके पत्नी को भी बुलाया। उससे भी अभद्रता की। दर्द की दवाई देकर कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। मरीज लाने की धमकी देते हुए 10 बजे छोड़ा। एक घंटे बाद एंबुलेंस दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 20 घंटे गंगा की लहरों से संघर्ष करता रहा बुजुर्ग, जिंदा निकला तो बताई आपबीती; रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि बंधक बनाने, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में संचालक ने आरोप गलत बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed