फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed for sexual exploitation against consolidation officer after obscene video with woman goes viral in mainpuri

Mainpuri: कर्मचारी की पत्नी संग अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बुरे फंसे चकबंदी अधिकारी, यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा 

Tue, 07 Jun 2022 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 10:23 PM IST
सार

पीड़ित महिला विभाग में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी है। उसने चकबंदी अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Case filed for sexual exploitation against consolidation officer after obscene video with woman goes viral in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मंगलवार को एक कर्मचारी की पत्नी का यौन शोषण किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाए की तीन साल से अधिकारी पति को नौकरी से निकालने की धमकी देकर शोषण करता रहा। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

जिले में तैनात चकबंदी अधिकारी लालता प्रसाद पर कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी द्वारा कुछ दिन पूर्व गंभीर आरोप लगाए गए थे। पीड़िता के अनुसार अधिकारी लगातार तीन साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। मना करने पर वह पति को नौकरी से निकाल देने की धमकी देता था। कहता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो पति व बच्चों को जान से मार देगा। 

विज्ञापन

उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य 

पीड़िता की ओर से एसपी सहित अन्य अधिकारियों को भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिए गए थे। इसके साथ ही यौन शोषण से संबंधित कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली में चकबंदी अधिकारी के खिलाफ महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

चकबंदी अधिकारी और पीड़िता का अश्लील वीडियो भी कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इस मामले में जांच हो चुकी है। वहीं बीते वर्ष पीड़िता द्वारा कार्यालय में भी जमकर हंगामा किया गया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद से मामले में कोई शिकायत नहीं  की गई थी, लेकिन एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। अधिकारी व महिला का अश्लील वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed