फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed for molesting a sleeping girl in the house

घर में सो रही युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed for molesting a sleeping girl in the house
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी बीमार रहती है तथा दवा लेने दिल्ली जाती है। इस दौरान उसका परिचय नगला गुलाल निवासी एक युवक से हो गया। युवक ने बेटी को अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। बेटी ने शिकायत की तो उन्होंने एक वर्ष पहले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की, लेकिन आरोपी के परिजनों ने उस समय मांफी मांग कर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात वह घर में सो रहे थे। बेटी की चीख सुनाई देने पर भागकर आंगन में पहुंचे तो देखा कि आरोपी युवक बेटी को घसीट कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। बेटी के कपड़े फटे हुए थे। जब उन्होंने भी शोर किया तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed