फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against youth accused of beating dog with stick on Maneka Gandhi intervention in Agra

Agra: कुत्ते पर बरसाये डंडे, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज, मेनका गांधी की दखल पर हुई कार्रवाई

Tue, 25 Apr 2023 11:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:24 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते पर डंडे से प्रहार किया। इस पर मेनका गांधी की दखल पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Case filed against youth accused of beating dog with stick on Maneka Gandhi intervention in Agra
ताजगंज थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक संस्था की टीम 20 दिन पहले नसबंदी और टीकाकरण के लिए कुत्ते पकड़ने गई थी। पकड़ने के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने कुत्ते पर डंडे से कई प्रहार किए। टीम के सदस्यों के रोकने पर भी नहीं माना। मामला पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था की संस्थापिका मेनका गांधी तक पहुंचा। उनकी दखल के बाद केस दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

बेसहारा कुत्तों की नसबंदी और टीककारण करती है संस्था

कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोड़ा ने बताया कि श्याम हेल्पिंग इनसाइट बेसहारा कुत्तों की नसबंदी और टीककारण का कार्य करती है। उनकी टीम छह अप्रैल को ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर में गई थी। टीम ने जाल से एक कुत्ते को पकड़ा। उसे वाहन में डाला जा रहा था। तभी कॉलोनी के अनिल शर्मा ने कुत्ते पर डंडे मारना शुरू कर दिया। टीम के सदस्य के रोकने पर भी कुत्ते को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीटने का यह वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

श्याम हेल्पिंग इनसाइट के संचालक ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मेनका गांधी से शिकायत की गई। उन्होंने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कैस्पर्स होम की संचालिका से तहरीर लेकर मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाग फरजाना में पिल्लों को छोड़ा, नोटिस

विनीता अरोड़ा ने बताया कि बाग फरजाना में पांच पिल्लों को एक स्थानीय निवासी ने ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़ दिया। कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जानकारी दी। इस पर पिल्लों को रेस्क्यू किया गया। एक की मृत्यु हो गई थी। अब पिल्लों को अपनी जगह से अलग छोड़ने वाले को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed