फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against two including Mangalamukhi for kidnapping the girl student

Agra News: छात्रा को अगवा करने के मामले में मंगलामुखी सहित दो पर केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two including Mangalamukhi for kidnapping the girl student
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक परीक्षा देने गई एक छात्रा को अगवा कर लिया गया। मामले में पिता ने मंगलामुखी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद लेकर छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला की छात्रा गंजडुंडवार में एक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए 17 मार्च को घर से गई हुई थी। परीक्षा देने के बाद वह घर वापस नहीं आई। उसके घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। उसकी सहेलियों, रिश्तेदारी एवं अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि एक मंगलामुखी सोनम एवं विशाल निवासी गंजडुंडवारा अगवा कर ले गए हैं। पिता ने कोतवाली में पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठोर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। सर्विलांस की मदद से शीघ्र ही छात्रा की बरामदगी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed