फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against two accused of murder for defying the court

न्यायालय की अवहेलना करने पर हत्या के दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two accused of murder for defying the court
कासगंज। एक युवक की हत्या की मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने न्यायालय की अवहेलना की। सम्मन जारी होने के बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय की अवहेलना करने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला लव कुशनगर निवासी पंकज 17 जनवरी 2019 को अपनी पत्नी कुंती को बुलाने के लिए अपनी ससुराल अगसौली मंदिर सिकंद्राराऊ हाथरस गया हुआ था। जहां पंकज की हत्या कर शव हजारा नहर में बहा दिया गया। पंकज के बड़े भाई अनिल कुमार ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या किये जाने की प्राथमिक दर्ज कराई।
विज्ञापन

पंकज का शव थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी क्षेत्र में 29 जनवरी 2019 को उतराया मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी हिमांशु और मोनू घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की। दोनों ही आरोपी इसके बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि हत्या के आरोपी के खिलाफ न्यायालय की अवहेलना करने की धारा 174 ए सीआरपीसी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed