फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against the manager of the lift company in supervisor suicide case

Agra: लिफ्ट कंपनी के मैनेजर पर मुकदमा, सुपरवाइजर ने सुसाइड नोट में मौत के लिए ठहराया था जिम्मेदार

Thu, 22 Dec 2022 08:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 08:32 PM IST
सार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि कंपनी के मैनेजर हरमिंदर कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
Case filed against the manager of the lift company in supervisor suicide case
कुलबीर सिंह नेगी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में लिफ्ट कंपनी के सुपरवाइजर की आत्महत्या के मामले में कंपनी के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  दिल्ली की लिफ्ट कंपनी के सुपरवाइजर ने सुसाइड नोट में मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। सुपरवाइजर की पत्नी ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा कंपनी मैनेजर पर दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ये है मामला  

दिल्ली के ताजपुर रोड साउथ वेस्ट स्थित रीयल एन्क्लेव निवासी कुलवीर सिंह दिल्ली की युनाइटेड टेक्नोलॉजी ओटिस एल्वेटर लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर थे। कंपनी का एक ऑफिस आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-12 में भी है। कुलवीर की आगरा में तैनाती थी। वह गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में सत्येंद्र सिंह के भवन में किराये पर रहते थे। चार नवंबर को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था।

विज्ञापन

पत्नी ने लगाया ये आरोप 

पत्नी कविता देवी ने आरोप लगाया कि पति को मैनेजर हरमिंदर कर्दम परेशान करते थे। पति ने इस बारे में कई बार बताया था। शिकायत कंपनी के बड़े अधिकारी से भी की लेकिन कुछ हुआ नहीं था। चार नवंबर को पति के आत्महत्या कर लेने का पता चला। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था। वह गम में होने की वजह से अब तक शिकायत नहीं कर सकी थीं। अब कार्रवाई की मांग कर रही हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि कंपनी के मैनेजर हरमिंदर कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed