फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against four including JE in line man's death

लाइन मैन की मौत के मामले में जेई सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including JE in line man's death
सिढ़पुरा। पोल पर लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की हुई मौत के मामले में पुलिस ने विभाग के जेई सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की जांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को सौंपी गई है। जबकि अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम चांदपुर निवासी लाइन मैन मुकेश कुमार की लाइन ठीक करते समय अचानक आपूर्ति चालू हो जाने के बाद करंट लगने से मौत हो गई थी। विधायक हरिओम वर्मा ने मृतक की पत्नी प्रीती देवी के नाम का पांच लाख का चैक उनकी पुत्री दीक्षा को सौंपा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता मिक्की भी मौजूद रहे। इस मामले में मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने जेई पवन किशोधन, एसएसओ पंकज कुमार, कर्मी शिव कुमार व लोकपाल को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। विभाग के अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच अधिशासी अभियंता टास्क चंदन प्रकाश व सहायक अभियंता गफ्फूर हसन को सौंपी है। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि जांच की रिपोर्ट तीन दिन में देने के निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को पांच लाख की सहायता प्रदान करा दी गई है। इसके अलावा ईपीएफ, बीमा एवं पारिवारिक पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed