फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against former DIOS for giving wrong report

बिना मानक पूरे किए मान्यता देने पर पूर्व डीआईओएस के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

जिला में तैनात रहे जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने आर्ष जूनियर हाईस्कूल नगला पटवारियान गंजडुंडवारा की वर्ष 2014 में हाईस्कूल की मान्यता के आवेदन में गलत रिपोर्ट दे दी। विद्यालय को गलत तरीके से मिली मान्यता की ओम प्रकाश ने की। इस आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case filed against former DIOS for giving wrong report

विस्तार

कासगंज। जिले के सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने कार्यकाल में एक विद्यालय की गलत रिपोर्ट दे दी, जिससे विद्यालय पहले हाईस्कूल फिर इंटर तक उच्चीकृत हो गया। मान्यता के लिए गलत रिपोर्ट दिए जाने के लोकायुक्त जांच के बाद शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला में तैनात रहे जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने आर्ष जूनियर हाईस्कूल नगला पटवारियान गंजडुंडवारा की वर्ष 2014 में हाईस्कूल की मान्यता के आवेदन में गलत रिपोर्ट दे दी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर परिषद ने विद्यालय को हाईस्कूल तक उच्चीकृत कर दिया। वहीं 2015 में इसी विद्यालय की फिर से गलत रिपोर्ट दे दी। उनकी रिपोर्ट पर विद्यालय को इंटर तक उच्चीकृत कर दिया गया। विद्यालय को गलत तरीके से मिली मान्यता की ओम प्रकाश ने की। लोकायुक्त की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त ने शासन को डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई करने को लिख दिया। शासन ने उनकी संस्तुति के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिया। इस आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed