फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against farmers should be withdrawn, just investigation should be done

किसानों पर दर्ज मुकदमा लिया जाए वापस, न्यायपूर्ण जांच हो- कुलदीप

Sat, 15 Oct 2022 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against farmers should be withdrawn, just investigation should be done
कासगंज। सदर कोतवाली में हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किसानों ने यूनियन के केंद्रीय कार्यालय गढ़ी पंचगाईं पर पंचायत की एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और न्यायपूर्ण जांच हो।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज ने 15 अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वार्ता करके धरना कार्यक्रम को स्थगित करा दिया गया। केंद्रीय कार्यालय पर अपनी पंचायत करने को समझाया। किसान नेताओं ने केंद्रीय कार्यालय पर पंचायत की। इस दौरान एसडीएम सदर पंकज सिंह, सीओ सदर अजीत चौहान पहुंचे और किसान नेताओं के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष, न्यायपूर्ण जांच कर न्याय देने का भरोसा दिया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमे खत्म नहीं होते तो किसान यूनियन स्वराज के नेता आंदोलन को विवश होंगे। उन्होंने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पंकज कुमार एवं सीओ अजीत चौहान को सौंपा। जिसमें यूनियन ने किसानों के मुकदमे वापस लेने, लाठी चार्ज में घायल किसानों को मुआवजा देने, भाजपा के नामजद नेताओं की गिरफ्तारी करने आदि की मांगें उठाईं। किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हुआ है और किसानों पर बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया जिससे किसान गंभीर घायल हो गए। किसानों पर गलत तरीके से भाजपा नेताओं के इशारे पर मुकदमा लिखा है। इस पंचायत के दौरान तरुण शर्मा, आदर्श मिश्रा, दीपू पंडित, कलियान सिंह, अमर सिंह, सुरेश चौहान, श्यामवीर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र भारद्वाज, अवरार, मनी सिंह, रामपाल शर्मा, शरद चौहान, अनूप पाराशर, एके लोधी सहित अन्य भारी संख्या में किसान पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed