फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case filed against daroga in Agra for beating up BJP worker and making him lick spit

UP News: भाजपा कार्यकर्ता को चौकी में पीटा... चटवाया थूक, आंदोलन की चेतावनी के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 11:32 PM IST
सार

UP News: भाजपा कार्यकर्ता को चौकी में पीटा... चटवाया थूक, आंदोलन की चेतावनी के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
case filed against daroga in Agra for beating up BJP worker and making him lick spit
up police - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा लोधी की पिटाई और थूक चटवाने के मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें तत्कालीन चौकी प्रभारी आकाश सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। मामला ताजगंज थाने की तोरा चौकी का है। 

विज्ञापन


घटना के पांच दिन बाद पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। थूक चटवाने के आरोप की पुष्टि के लिए साक्ष्य संकलन किया जाएगा। उधर, घटना के बाद से ही लोधी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

25 जुलाई की रात को कलाल खेरिया निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा लोधी के साथ घटना हुई थी। वह अपनी मार्केट के बाहर बैठे हुए थे। तभी तोरा चौकी के तत्कालीन प्रभारी आकाश सिंह यादव पुलिस के साथ पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाने की कहने लगे थे। आरोप है कि कृष्णा लोधी से गालीगलौज की। उनको पीटते हुए चौकी पर ले आए। 

विज्ञापन

इसके वीडियो भी लोगों ने बना लिए। बाद में चौकी पर पिटाई की। थूक चटवाने तक पीटते रहे। मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिए। इसके बाद अपने पक्ष में बयान लेने के बाद छोड़ा। मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं हुई। बाद में लोधी समाज ने पंचायत की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
 
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने जे रविन्दर गौड ने बताया कि आकाश सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट सहित अन्य धारा लगाई गई हैं। तहरीर में मारपीट और थूक चटवाने के आरोप लगाए गए हैं।
 

लोधी समाज में आक्रोश

घटना के बाद से ही लोधी समाज में आक्रोश है। क्षेत्र में पंचायत भी की गई थी। इसमें 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को भी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। प्रतिनिधिमंडल में लाल सिंह लोधी, मुकेश राजपूत, प्रकाश राजपूत, मिश्रीलाल राजपूत, यशपाल राजपूत, भूपाल सिंह, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश, आरके राजपूत आदि शामिल रहे।
 

चौकी के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे

पुलिस आयुक्त ने विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए हैं। विवेचना के दौरान चौकी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। घटना के समय तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज होंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता को पकड़कर ले जाने के वीडियो भी सामने आए थे। उनको भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed