फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against 5 for kidnapping a teenager from the roof

Agra News: किशोरी को छत से अगवा करने के मामले में 5 पर केस दर्ज

Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 for kidnapping a teenager from the roof
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को घर की छत पर सो रही किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले में पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने किशोरी को शीघ्र बरामद करने का आदेश थाना प्रभारी को दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी। परिजन रात में जब उठे तो वह लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला कि गांव निवासी सुमित, राजकुमार, विमला देवी, नितिन व राजवीर किशोरी को किसी बहाने नीचे बुलाए और अगवा कर ले गए हैं। पिता ने पुलिस को किशोरी के अगवा किए जाने की जानकारी थाना पहुंचकर दी। पिता के द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के अधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेकर किशोरी की बरामदगी के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed