{"_id":"68c485401479dcbadb07016b","slug":"case-filed-against-16-including-national-president-of-bhakiyu-swaraj-kasganj-news-c-175-1-kas1003-136992-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 16 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 16 पर मुकदमा दर्ज
Sat, 13 Sep 2025 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 16 लोगों पर महिला ने जानलेवा हमला और फायरिंग करने के आरोप में सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप पांडेय और आशीष पांडेय को हिरासत में ले लिया है। इससे लेकर किसान संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया जाता रहा। गांव तुमरिया निवासी रामबेटी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी एक जमीन बेची थी। इससे मोरपाल और हीरालाल रंजिश मानने लगे। हीरालाल भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय का ड्राइवर है। उसका आरोप है कि कुलदीप पांडेय, आशीष पांडेय, सुरजीत पांडेय, संदीप पांडेय निवासी गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना ने योजना बनाकर 10 सितंबर को मोरपाल और हीरालाल के पास फोन किया। उसके घर पर फायरिंग करने को कहा। इसके बाद मोरपाल और हीरालाल 10 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे और तमंचे लेकर उसके घर पहुंचे। गाली-गलौज करके उसे बाहर बुलाया और जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। वह किसी तरह जान बचाकर घर में घुस आई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तो आरोपियों ने घर के बाहर 3 से 4 राउंड फायरिंग करते हुए पूरे परिवार के साथ गांव में न रहने देने की धमकी दी। उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सोरों कोतवाली पुलिस ने आरोपियों कुलदीप पांडेय, आशीष पांडेय, सुरजीत पांडेय, संदीप पांडेय, मोरपाल और हीरालाल समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुलदीप, संदीप और सुरजीत पांडेय समेत सात लोगों पर एक दिन पहले ढोलना थाने में भी गढ़ी पचगाई निवासी अरुण कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों पर गवाहों को धमकाने और उन पर दूसरे जिलों में झूठे मुकदमे लिखाने के आरोप है। सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन