फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against four in case of death of laborer due to electric shock

Agra News: करंट से मजदूर की मौत के मामले में चार पर केस

Sun, 24 Mar 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Case against four in case of death of laborer due to electric shock
सहावर। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक मकान का निर्माण करने के मजदूरी करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई थी। पांच दिन के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रतापपुर में 19 मार्च को गांव निवासी अभिषेक गांव में ही नरेंद्र के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। उसके मकान के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजर रहा है। जिसकी चपेट में वह आ गया और गंभीर झुलस गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था। पिता ने उसके अंतिम संस्कार करने के बाद शनिवार को गांव के ही नरेंद्र, श्यामबाबू, सुलभ, आसू के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जिसमें लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed