{"_id":"6779776048cc1c29180ba6b4","slug":"case-against-five-in-akash-suicide-case-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129776-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आकाश आत्महत्या प्रकरण में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आकाश आत्महत्या प्रकरण में पांच पर मुकदमा
Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उजियारी के युवक आकाश कुमार द्वारा आत्महत्या करने के प्रकरण में पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
आकाश कुमार (22) का शव बृहस्पतिवार की सुबह कुशियारी माइनर के किनारे शीशम के पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के भाई मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि भाई आकाश की शादी लक्ष्मी पुत्री फेरू सिंह निवासी कंजाहार, दन्नाहार के साथ दो साल पहले हुई थी। भाई का पत्नी व ससुरालीजन से विवाद चल रहा था। इसमें कई बार पंचायत भी हुई। भाई के ससुर फेरू सिंह, साले देव सिंह, श्याम किशोर पुत्र अनवर सिंह निवासीगण कजांहार, दन्नाहार, बिचौलिया जनवेद उर्फ बिल्लू निवासी कस्बा घिरोर और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने कई बार भाई को प्रताड़ित व बेइज्जत किया। इससे आकाश तनाव में आ गया। 31 दिसंबर को भी आरोपी घर आए और पंचायत की। इसमें भाई व पिता से अभ्रदता की। भाषा का प्रयोग करते हुए अनैतिक दबाव बनाने लगे, भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसी से तनाव में आकर आकाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर घिरोर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।