फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cars ending registration will be cut in scrap center in Agra this will end pollution

Agra News: कार का रजिस्ट्रेशन हो गया खत्म तो पुलिस भेजेगी स्क्रैप सेंटर, पलक झपकते ही बन जाएगा लोहे का बंडल

Thu, 22 Jun 2023 08:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 08:26 AM IST
सार

यदि आपकी कार का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया तो पुलिस इसे स्क्रैप सेंटर भेजेगी। यहां पलक झपकते ही कार लोहे के बंडल में तब्दील हो जाएगी। 

विज्ञापन
Cars ending registration will be cut in scrap center in Agra this will end pollution
कार से निकलता धुआं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आपकी छह फीट की कार दो फीट लोहे के बंडल में बदल जाएगी। यह बंडल आसानी से एक व्यक्ति उठा सकता है। स्क्रैपिंग सेंटर पर रेडियो एक्टिव स्कैनर से वेलिंग मशीन तक पहुंचने के बाद कार खत्म हो चुकी होगी। उसके बाद वह लोहे के बंडलों में पैक हो जाएगी।

विज्ञापन

सीएनजी और टायर हटा दिए जाएंगे

वी-वेंचर्स स्क्रैपिंग सेंटर पर कार या कोई अन्य वाहन कैसे स्क्रैप होगा। आपको बताते है कि इसके लिए वाहन को दस स्टेप से गुजरना होगा। स्क्रैपिंग सेंटर पर वाहन का वजह लेने से पहले सबसे पहले रेडियो एक्टिव स्कैनर के लिए भेजा जाएगा। यह स्कैनर वाहन के अंदर कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है। इसके बाद दूसरा स्टेप टायर और सीनएजी स्टेशन होगा। यहां पर वाहन के टायर अलग किए जाएंगे। सीएनसी सिलेंडर को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान को कर दिया जाएगा अलग

तीसरा बैटरी स्टेशन है, जहां पर वाहन में लगी हर प्रकार की बैटरी हो अलग कर दिया जाएगा। चौथे स्टेशन पर हर प्रकार के ऑयल को हटाया जाएगा। इसमें इंजन, गियर आदि ऑयल होंगे। पांचवें स्टेशन पर वाहन के आंतरिक भाग सीट, डैश बोर्ड आदि सामान को अलग कर दिया जाएगा। 

लोहे के बंडल में पैक हो जाएगी कार

छठे स्टेशन पर सभी प्रकार की वायर हटाई जाएगी। सातवें स्टेशन पर सीजर लिफ्ट स्टेशन पर इंजन को अलग कर दिया जाएगा। आठ और नौवें स्टेशन पर शीशे, चैसेस नंबर को सुरक्षित किया जाएगा। उसके बाद अंतिम स्टेशन पर वाहन के लोहे को वेलिंग मशीन में डाल दिया जाएगा। मशीन में स्क्रैप होने के बाद कार लोहे के बंडल में पैक होकर बाहर आ जाएगी।



यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम, फिर रख दी ऐसी शर्त...पीड़िता पहुंची थाने

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या होगी कम

वी वैंचर्स स्क्रैपिंग सेंटर नुनिहाई-शाहदरा का शुभारंभ उप परिवहन आयुक्त मंयक ज्योति और डीसीपी ट्रैफिक अरुण चंद्र ने बुधवार को किया। सेंटर के खुलने से 15 साल पुराने वाहनों के स्क्रैप करने की समस्या समाप्त होगी। पर्यावरण सुधार की दिशा में ठोस कदम बताया जा रहा है।

इन जिलों के वाहन कटने को आए 

उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि स्कैपिंग सेंटर की सुविधा देने वाला आगरा प्रदेश में पहला शहर है। यहां पर कागजी रिकार्ड के आधार पर वाहन स्क्रैप होंगे। सेंटर के संजीव जैन ने बताया कि देश का सबसे अधिक क्षमता वाला स्क्रैपिंग सेंटर है, यहां पर दो पहिया से व्यवसायिक वाहन तक स्क्रैप होंगे। अभी उनके पास नौ कार, सात बस और दो पहिया वाहन स्क्रैप होने के लिए आए है। यह वाहन दिल्ली,नोएडा और पंजाब के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed