फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Careless parking causing traffic jams on Madiya Katra-Delhi Gate Road.

Agra News: मदिया कटरा-दिल्ली गेट रोड पर लापरवाही से लग रहा जाम

Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Careless parking causing traffic jams on Madiya Katra-Delhi Gate Road.
मदिया कटरा पर जाम में फंसी गाड़ियां।
आगरा। पुलिस की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। मदिया कटरा-दिल्ली गेट रोड पर रोजाना लोगों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। पीक आवर्स यानी जिस समय वाहनों का दबाव रहता है, उसी समय यातायात पुलिसकर्मी गायब रहते हैं। शुक्रवार को एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगने से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

सायरन बजाती एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिला। एक घंटे तक जाम से परेशान लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी होते हैं। हरीपर्वत क्षेत्र के स्कूली वाहनों का आवागमन दिल्ली गेट से मदिया कटरा मार्ग की तरफ सबसे अधिक होता है। दिल्ली गेट से हरीपर्वत चाैराहे तक की एक लेन सीएम ग्रिड के काम के कारण बंद पड़ी है। दूसरी तरफ की लेन से दोनों ओर के वाहन निकलते हैं। इस लेन पर ही दुकानें बनी हैं। इनके बाहर खड़े वाहनों से आधा रास्ता घिर जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 2 बजे वाहनों की लाइन लगने के कारण तोता का ताल, आरबीएस काॅलेज मार्ग और दिल्ली गेट मार्ग पर वाहन फंस गए। इसमें ई-रिक्शा, ऑटो, स्कूली वाहन, एंबुलेंस शामिल थे। दिल्ली गेट से मदिया कटरा चाैराहा पार करने में जहां 5 मिनट लगता है, वहां 25 से 30 मिनट तक लग गए। वाहनों की लाइन देखकर अग्रसेन चाैक पर तैनात एक पुलिसकर्मी चाैराहे पर पहुंचकर यातायात संभालने लगा मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ। चाैराहे पर बेतरतीब तरीके से ट्रैफिक चलने के कारण भी परेशानी बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की भी मनमानी
दिल्ली गेट पर पुलिस और नगर निगम की मनमानी से जाम लग रहा है। इस रास्ते पर 12 से अधिक अस्पताल, काॅम्प्लेक्स, लैब, ब्लड बैंक के अलावा गाड़ियों की वर्कशाॅप भी हैं। इनके वाहन एंबुलेंस, लोगों के वाहन तक खड़े रहते हैं। निजी ठेकेदार वाहनों की पर्ची भी काटते हैं। इन वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है। इससे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर दिक्कत होने लगती हैं। इसके साथ ही ठेल, खोखे और दुकानों के बाहर रखा सामान से फुटपाथ घिरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

हर रास्ते पर समस्या, नहीं कोई समाधान
जाम की समस्या किसी एक रास्ते की नहीं है। सिकंदरा, आईएसबीटी, भगवान टाॅकीज, वाटरवर्क्स, रामबाग, बिजलीघर, मंटोला, छीपीटोला, रावली, रुई की मंडी, बोदला, कारगिल पर लगातार बनी हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। अतिक्रमण, अवैध बस-ऑटो स्टैंड, ठेल-खोखे समस्या बने हुए हैं। नगर निगम अतिक्रमण अभियान का दावा करता है। पुलिस भी चाैराहों के 50 मीटर के दायरे में वाहन न खड़ा करने देने की बात करती है मगर समस्या जस की तस ही बनी है।


वर्जन
कुछ रास्तों पर डायवर्जन किया गया है। जनकपुरी आयोजन में पुलिसकर्मी व्यस्त हैं। मदिया कटरा चौराहे की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण किया है। - रविंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed