{"_id":"8289b355871f151011697f474f85dd31","slug":"career-workshop-for-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर संबंधी उलझनों का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियर संबंधी उलझनों का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और एसआरएम यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को विजया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंजीनियरिंग वर्कशाप में स्टूडेंटों को इंजीनियरिंग क्षेत्र संबंधी टिप्स दिए गए। डा. प्रवीन सारस्वत ने एसआरएम यूनिवर्सिटी के बीटेक, एमटेक, बीएड, एमएड, एमबीए, एमसीए, बीएससी, एलएलबी, बीबीए और अन्य कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में 40 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ चुके हैं। फिजिक्स के एक्सपर्ट राहुल शर्मा एवं केमेस्ट्री के एक्सपर्ट वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने के बाद आप हर क्षेत्र में किस्मत आजमा सकते हैं। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अलग अलग संभावनाएं तलाश सकते हैं। बेहतर तभी होगा कि सफलता की शुरुआत टाइम मैनेजमेंट से करें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 210 छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। विजया इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डा. केजी जैन वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए अमर उजाला एवं एसआरएम यूनिवर्सिटी को बधाई दी।
सही जवाब पर जीता पुरस्कार
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से करियर से जुड़े कई सवाल पूछे। सही जवाब देने वाले छात्रों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
इन सुझावों पर अमल जरूरी
- किसी भी परीक्षा में आसान लगने वाले सवालों के पहले हल करना चाहिए
- परीक्षा को लेकर कभी निराश न हों, पूरे उत्साह से परीक्षा दें
- गणित, भौतिकी, रसायन के साथ ही अन्य विषयों के पेपर में सवाल से पहले रफ करें जो स्पष्ट दिखे।