{"_id":"6820e433bed585a2b80c1fba","slug":"card-holders-will-not-face-any-problem-of-ration-during-rain-and-flood-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-131782-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश व बाढ़ में कार्डधारकों को नहीं होगी राशन की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश व बाढ़ में कार्डधारकों को नहीं होगी राशन की दिक्कत
Sun, 11 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बारिश व बाढ़ की स्थिति में कार्डधारकों को राशन की दिक्कत नहीं होगी। इस बार डीलरों को तीन माह का राशन उठान कराया जा रहा है। डीलरों को 10 जून तक पूरा राशन उठान करना है।
जून माह से बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बारिश के दिनों में जिले के गंगा के किनारे के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में रास्ते बाधित होने पर राशन की आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ता है। ग्रामीणों को राशन की दिक्कत न हो इसके लिए शासन स्तर से नई व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत जून, जुलाई व अगस्त माह के राशन का उठान अभी से शुरू कर दिया गया है। ताकि डीलर इनको अपने यहां स्टॉक कर सकें और प्रतिमाह इनका कार्डधारकों को वितरण कर सकें।
शासन के निर्देश पर राशन डीलरों को तीन माह का राशन का उठान 10 जून तक होना है। 10-10 दिन के अंतराल पर डीलर इनका उठान करेंगे। कार्डधारकों को वितरण हर माह किया जाएगा- अरुण कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ