{"_id":"666735e57912439d38019b92","slug":"car-riders-tried-to-hit-elderly-people-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-118853-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्धा के साथ कार सवारों ने किया टप्पेबाजी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्धा के साथ कार सवारों ने किया टप्पेबाजी का प्रयास
Mon, 10 Jun 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। ससुराल से मायके जा रही एक वृद्धा को कार सवार युवकों ने कार में बैठाकर टप्पेबाजी करने का प्रयास किया। महिला के पास कुछ न मिलने पर कार सवार टप्पेबाज महिला को सड़क पर छोड़कर भाग गए।
सोमवार की देर शाम कुरावली निवासी नेकसी देवी पत्नी सूरज पाल बस द्वारा अपने मायके जबापुर जा रहीं थीं। यादव नगर चौराहे से जबापुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं, तभी एक कार सवार दो युवकों ने वृद्ध महिला को कार में बैठा लिया और आगे जाकर उसके कुंडल व पायलें उतारने को कहा। वृद्धा ने दोनों आभूषण नकली बताए तो कार सवार युवक उसे सड़क पर उतारकर सौरिख की तरफ चले गए। लूट का समाचार मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि वृद्धा के साथ टप्पेबाजी का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी सूझबूझ से टप्पेबाजी नहीं हो सकी।