फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Park Outside Of Bagaht Halvai Beat Driver Crime News

भगत हलवाई की दुकान के बाहर कार खड़ी करने पर चालक को पीटा, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Car Park Outside Of Bagaht Halvai Beat Driver Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
एमजी रोड के नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई की दुकान के बाहर पार्किंग में कार खड़ी करने पर दो कार सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर ले आई। भगत हलवाई के मालिक सहित पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन निवासी विवेक कुमार उर्फ बंटी मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे अपनी कार से नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई पर सामान खरीदने आया था।

विवेक कार को दुकान के बाहर पार्किंग में खड़ी कर रहा था। तभी कावेरी ग्रीन निवासी सुनील कपूर अपनी वैगनआर कार से आ गए। उन्होंने विवेक से कार खड़ी से मना किया। आरोप है कि गालीगलौज कर दी।
विज्ञापन


बाद में भगत हलवाई के मालिक आनंद, कमल, अंकित कुमार और जीतू सहित तीन अन्य लोग आ गए। उन्होंने कार से खींचकर पिटाई लगाई और कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सुनील, कमल और अंकित को पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि पीड़ित एक न्यायिक अधिकारी की कार का चालक  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और सात सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सुनील कपूर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मारपीट का आरोप गलत बताया। सुनील को जमानत दी गई है। उनकी उम्र तकरीबन 65 साल है। मेडिकल के आधार पर जमानत दी गई है। वहीं अन्य दो को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed