फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car overturns after hitting divider, two including woman killed

Agra News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला सहित दो की मौत

Tue, 12 Mar 2024 10:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider, two including woman killed
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन



भोगांव (मैनपुरी)। गांव अरम सराय के पास सोमवार की शाम एक अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के माधोनगर निवासी संजय पटेल (40) सोमवार को मैनपुरी रिश्तेदारी में आए थे। शाम को कार से माधो नगर निवासी रेनू देवी (35) पत्नी राजकिशोर राठौर के साथ से घर वापस लौट रहे थे। कार अभिषेक निवासी बेसपुर थाना तालग्राम कन्नौज चला रहा था। कार जब थाना क्षेत्र में अरम सराय के पास पहुंची, तभी अचानक चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित हुई कर डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार रेनू देवी और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल चालक अभिषेक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed