{"_id":"67c3ca287c62a792d7019c5b","slug":"car-lost-control-and-fell-into-chambal-canal-one-teenager-died-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी कार...लगुन समारोह से लाैट रहे थे पांच लोग, मची चीख-पुकार; किशोर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी कार...लगुन समारोह से लाैट रहे थे पांच लोग, मची चीख-पुकार; किशोर की माैत
Sun, 02 Mar 2025 08:32 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:32 AM IST
सार
लगुन समारोह से लाैट रहे लोगों की कार नहर में जा गिरी। चीख-पुकार मच गई। पास ही खेतों की रखवाली कर रहे किसान माैके पर पहुंचे। लोगों को निकालने का प्रयास किया। एक किशोर की माैत हो गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिकपुरा साइकिल ट्रैक नहर पुलिया के पास अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। कार मे पांच लोग सवार थे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर खेतों पर रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। लोगों को निकालने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और किसानों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला, जिसमे एक किशोर की हालत गंभीर होने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी माैत हो गई। बताया गया कि सभी लोग थाना बसई अरेला क्षेत्र के काकरखेड़ा खदरिया गांव के रहने वाले हैं।
कार सवार सभी लगुन समारोह से देररात घर वापस लाैट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होने के चलते हादसा हुआ। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।