{"_id":"61dece9cd985985643509bf0","slug":"car-loot-at-yamuna-express-way-mathura-police-arrests-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूटने वाले बदमाश पुलिस ने दबोचे, भाड़े पर ले जा रहे थे गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूटने वाले बदमाश पुलिस ने दबोचे, भाड़े पर ले जा रहे थे गाड़ी
Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
सार
कार में सीएनजी और पेट्रोल खत्म होने के कारण बदमाश ज्यादा दूर नहीं भाग सके और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पकड़े बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बनाकर ईको कार लूटने वाले तीन बदमाशों को नौहझील पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाशों से पीड़ित का सामान व ईको कार भी बरामद हो गई है। बच्चा सिंह पुत्र रामअवतार निवासी मदनगिरी थाना आंबेडकर नगर दिल्ली भाड़े पर ईको कार चलाता है। सोमवार की रात आगरा के भगवान टाकीज से तीन अज्ञात लोगों ने उसकी ईको कार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली ले जाने को बुक किया। रास्ते में खंदौली टोल पार करते हुए तीनों आरोपियों ने लूट की योजना बनाना शुरू कर दी। गाड़ी को शौच के लिए रुकवा लिया। जिसके बाद बदमाशों ने चालक बच्चा को बंधक बना लिया। उससे मोबाइल व नकदी सहित कार को भी छीन लिया।
बदमाश चालक को थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 75 पर गांव पालखेड़ा के समीप गाड़ी से फेंक गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि लूटी गई गाड़ी से पेट्रोल व सीएनजी दोनों ही खत्म होने की वजह से लुटेरे ज्यादा दूर नहीं जा सके और गाड़ी नंबर की मदद से नौहझील पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम गोपाल पुत्र सत्यराम निवासी लहरपट्टी, बंटी उर्फ बंटू पुत्र जशवंत निवासी गढ़ी परसा थाना शमशाबाद आगरा व हेमंत पुत्र रामवरन निवासी बांके की ढार (मजरे नगला) थाना बसई अरेला आगरा बताया है।
सीओ मांट नेत्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कार, 2530 रुपये नकद, तीन तमंचे मय कारतूस व चालक के जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
संबंधित खबर...
मथुरा: बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटी ईको कार, दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता की कार लूटकर फरार