फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Crashes into Divider on Agra–Mathura Highway Driver Death

UP: आगरा-मथुरा हाईवे पर कार पलटी, चालक की मौत; शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 05 Feb 2026 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 09:59 PM IST
सार

आगरा-मथुरा हाईवे पर रुनकता फ्लाईओवर के पास शादी समारोह से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Car Crashes into Divider on Agra–Mathura Highway Driver Death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-मथुरा हाईवे पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे शादी समारोह से लौट रही कार रुनकता फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक मौत हो गई। सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुतबिक कुंवर सिंह (24) निवासी गांव बाटी, थाना जैत मथुरा आगरा के लखनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पांच साथियों के साथ आया था। रात में सभी लोग कार से लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कुंवर सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि कुंवर सिंह की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उनके दो साल का बेटा और दो माह की बेटी है। हादसे से परिवार में मातम छा गया। घरवालों ने बताया कि वर्ष 2020 में कुंवर सिंह के बड़े भाई रामजीत ने आत्महत्या कर ली थी। परिवार में चार भाई थे। कुंवर गांव में परचून की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed