फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with truck on Agra Lucknow Expressway, two people injured

Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार, दो लोग घायल

Sun, 08 Jun 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck on Agra Lucknow Expressway, two people injured
करहल। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में गोरखपुर निवासी चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल चालक उमाशंकर व केशव प्रसाद निवासी आवास विकास गीता वाटिका थाना शाहपुर गोरखपुर को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मार्ग से हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed