फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car collides with a tree in Etah three killed and two injured

UP: एटा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, हादसे में तीन की मौत; दो घायल

Sat, 07 Feb 2026 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Feb 2026 11:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
car collides with a tree in Etah three killed and two injured
etah road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के एटा में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से गणेशपुरा, थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रही कार चालक को नींद आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


कार दाहिनी ओर गड्ढे में उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोग घायल अवस्था में मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय की मोर्चरी भेज दिया गया। घायलों में खुशबू पुत्री दलवीर राजपूत निवासी जखुआ, थाना कुरावली तथा राहुल यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी गणेशपुरा, थाना कुरावली शामिल हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

हादसे में जान गंवाने वालों में शिवम यादव पुत्र विनोद यादव निवासी गणेशपुरा, सुमित यादव पुत्र अज्ञात निवासी नगला बरी तथा मनकी पुत्री दलबीर सिंह निवासी जखुआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी शामिल हैं।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली। पुलिस के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही और हादसे के बाद भी मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। मामले की जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed