{"_id":"5df73af38ebc3e879937b703","slug":"car-collided-with-truck-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, पांच किमी तक घसीटती रही, हादसा देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, पांच किमी तक घसीटती रही, हादसा देख सहम गए लोग
Mon, 16 Dec 2019 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में फंसी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह ऐसा हादसा, जिसे देखकर लोग सहम गए। आगरा से नोएडा की तरफर जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। चौंकाने वाली की बात यह कि टक्कर के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका, जिससे उसमें फंसी कार करीब पांच किमी तक घसीटती हुई चली गई।
घटना में घायल कार सवार युवक चीखता रहा, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने नहीं सुनी। यमुना एक्सप्रेस पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह ट्रक रुकवाया। इसके बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं घायल कार सवार युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

माइल स्टोन 105 के समीप हुआ हादसा
हादसा मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 105 के समीप हुआ। दिल्ली के महरौली स्थित शिवशक्ति अपार्टमेंट निवासी सुधीर बक्शी पुत्र अशोक बक्शी अपनी कार से नोएडा की तरफ जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 105 के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी।
कार चालक के बायीं तरफ का हिस्सा ट्रक में फंस गया। जिससे कार ट्रक के साथ करीब पांच किमी तक खिंचती चली गई। घायल सुधीर कार से ट्रक रोकने के लिए चीखते रहे। ट्रक में फंसी कार को देख अन्य वाहन चालकों ने ट्रक रुकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को बाहर निकाला। वहीं चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।