फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car caught fire on highway in agra

आगरा: हाईवे पर चलती कैब में लगी आग, चालक और दंपती की बची जान, मची अफरातफरी

Sat, 16 Oct 2021 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

आगरा के थाना न्यू आगरा में शुक्रवार को सर्विस रोड पर चलती कार में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कार में चालक और दंपती सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत कार रोक दी, जिससे तीनों कार से बाहर आ गए।  

विज्ञापन
car caught fire on highway in agra
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हाईवे पर अबुल उला दरगाह कट के पास शुक्रवार सुबह 10:30 बजे एक कैब लपटों से घिर गई। कैब में सवार चालक और दंपती पहले ही उतर गए थे। सूचना पर दमकल पहुंच गई। आधा घंटे में आग बुझ सकी। हादसे के चलते हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


मैनपुरी के करहल निवासी पल्लवी यादव और उनके पति राकेश यादव को दिल्ली की फ्लाइट से तेलंगाना जाना था। शुक्रवार को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। इसके लिए आगरा से कैब बुक की थी। भगवान टाकीज से आगे निकलते ही अबुल उला दरगाह कट के पास कैब के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। 
विज्ञापन


यह देखकर चालक ने कैब को रोक दिया। दंपती भी उतर गए। चालक गाड़ी चेक कर रहा था। तभी लपटें निकलने लगीं। वो दूर भाग गया। दंपती पहले ही दूर चले गए थे। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आग लगता देखकर हाईवे पर वाहन रुक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, आग बुझाने के दौरान ट्रैफिक को एक तरफ के मार्ग से निकाला गया। इससे जाम लग गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि कैब का पंजीकरण दिल्ली निवासी तौकीर के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed