फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Catches Fire on Mathura Highway Near Agra Driver Jumps to Safety

Agra: मथुरा हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 20 Feb 2026 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 09:38 AM IST
सार

आगरा के रुनकता में हाईवे पर दौड़ती कार में आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग कैसे लगी, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Car Catches Fire on Mathura Highway Near Agra Driver Jumps to Safety
कार में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार को दिन में करीब 3 बजे चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह जल गई। भरतपुर के थाना कुम्हेर गेट क्षेत्र के गांव सांतुरक निवासी मोहन सिंह कार से लखनपुर, आगरा की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


उनकी कार हाईवे पर शारदा यूनिवर्सिटी के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। यह देख मोहन सिंह ने कार रोकी और खुद कूद गए। देखते ही देखते पूरी कार लपटों से घिर गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। हालांकि दमकल के पहुंचने तक कार जल चुकी थी। कार में आग लगने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed