फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cantt to New Delhi fare Rs 805 know route and ticket rate list of Vande Bharat Express

Vande Bharat Train: कैंट से नई दिल्ली का किराया 805 रुपये, जानें वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और टिकट रेट लिस्ट

Sun, 02 Apr 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 09:31 AM IST
सार

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए की सूची जारी कर दी गई है। आगरा से नई दिल्ली निजामुद्दीन के लिए 805 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Cantt to New Delhi fare Rs 805 know route and ticket rate list of Vande Bharat Express
कैंट पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से आगरा से नई दिल्ली निजामुद्दीन के लिए 805 रुपये में सफर कर सकते हैं। रेलवे ने किराया जारी करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। भोपाल के कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली का सफर 8:15 घंटे में पूरा होगा।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20171)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर आगरा कैंट पर पूर्वाह्न 11:23 बजे आएगी। नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पर 13:25 बजे पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 20172 नई दिल्ली से 2:30 बजे रवाना होकर 4:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन और रात 10:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसके चलते गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय भी बदला गया है। आगरा राजा की मंडी स्टेशन पर 43:22 पर आएगी और 3:24 पर रवाना होगी। कैंट स्टेशन से 3:35 मिनट पर आकर 3:40 पर रवाना होगी।
विज्ञापन


स्टेशन             स्टेशन तक             चेयर कार किराया             एग्जीक्यूटिव किराया
आगरा कैंट            निजामुद्दीन             805                               1390
 
आगरा कैंट            ग्वालियर                  525                              1005
आगरा कैंट         वीरांगना लक्ष्मीबाई        700                               1355

आगरा कैंट              रानी कमलापति        1420                             2630

कमला नगर के पीयूष सिंह हैं ट्रेन मैनेजर

कमला नगर निवासी पीयूष सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर हैं। इन्होंने बताया कि 2010 में रेल सेवा ज्वाइन की थी। अभी उनकी तैनाती बीना जंक्शन पर है। तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। इस मौके के गवाह बनने के लिए उनकी माता और भाई भी भोपाल रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: दिल्ली के लपकों को पकड़ने के लिए एक्सप्रेसवे पर पुलिस, चेक पोस्ट पर होगी चेकिंग

आगरा कैंट पर स्वागत, सेल्फी भी खींची

आगरा कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से सवार हुए लोगों ने सेल्फी भी खींची। कोच में बैठने पर फोटो और वीडियो भी बनाए। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, सांसद राजकुमार चाहर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed